भाेसरी, यमुनानगर अस्पताल की स्वच्छता हेतु 4 कराेड़ मंजूर

    28-Jun-2026
Total Views |
 
 

clean 
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के नए भाेसरी अस्पताल और यमुनानगर अस्पताल की इमारताें के काॅरिडाेर, आंतरिक व बाहरी परिसर, सड़काें, पार्किंग, उद्यान क्षेत्र, डक्ट और ड्रेनेज लाइनाें की दैनिक साफ-सफाई के लिए स्थायी समिति ने 4 कराेड़ 14 लाख रुपये के खर्च काे मंजूरी दे दी है.नए भाेसरी अस्पताल और यमुनानगर अस्पताल की इमारताें के काॅरिडाेर, आंतरिक व बाहरी परिसर, सड़काें, पार्किंग, उद्यान क्षेत्र, डक्ट और ड्रेनेज लाइनाें की दैनिक साफ-सफाई के लिए 3% सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) की दर से दाे वर्षाें के लिए कुल 4 कराेड़ 14 लाख 21 हजार 809 रुपये का खर्च अपेक्षित है.इस कार्य के लिए 1 सुपरवाइजर और 51 अकुशल (अनस्किल्ड) कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे. एक कर्मचारी पर प्रतिमाह 36 हजार 741 रुपये का खर्च किया जाएगा. यह साफ-सफाई पूरी तरह से यांत्रिक (मैकेनाइज्ड) पद्धति से की जाएगी.
 
यह काम ‘बीवीजी इंडिया लिमिटेड’ काे दिया गया है.इस काम के लिए 11 काॅन्ट्रै्नटराें ने टेंडर भरे थें, जिनमें से 2 काॅन्ट्रै्नटर अपात्र घाेषित हुए. शेष में से 2 काॅन्ट्रै्नटराें ने 1% सेवा शुल्क, जबकि 7 काॅन्ट्रै्नटराें ने 3% सेवा शुल्क की दर प्रस्तुत की थी. इसके बाद लकी ड्राॅ निकालकर यह काम ‘बीवीजी’ काे साैंप दिया गया.इसके अलावा, नए थेरगांव अस्पताल में काेराेना आपातकाल के दाैरान सीएसआर फंड से प्राप्त हुए. 9 वेंटिलेटर और 3 माेबाइल एक्स-रे मशीनाें के रखरखाव एवं मरम्मत मेंटेनेंस काॅन्ट्रैक्ट काे भी मंजूरी दी गई है. साथ ही, चिकित्सा विभाग के 17 वेंटिलेटर का सीएमसी (काॅम्पिहेंसिव मेंटेनेंस काॅन्ट्रैक्ट) करने और यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल (वाईसीएम) में आवश्यकतानुसार विभिन्न पदाें काे 6 महीने की अवधि के लिए मानदेय के आधार पर भरने की स्वीकृति भी दे दी गई है.