डॉ. सचिन कांबळे
कन्सल्टन्ट फिजिशियन व डायबेटॉलॉजिस्ट
साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल
डॉ. सचिन कांबले ने प्रतिष्ठित बी.जे. मेडिकल कॉलेज, पुणे से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई और सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुंबई से जनरल मेडिसिन में एमडी की डिग्री हासिल की. पिछले दस वर्षों से वे कंसलटेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं. अभी वे पुणे के साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल में कार्यरत हैं. जटिल, गंभीर और निदान के लिए चुनौतीपूर्ण मामलों को संभालने में उनकी विशेष निपुणता है. व्यापक और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण के साथ इन्फेक्शियस डायबिटीज (संसर्गजन्य मधुमेह) के क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि है. मरीज-केंद्रित और साक्ष्य-आधारित निदान व उपचार पद्धतियों को अपनाते हुए, मरीजों की व्यापक, संवेदनशील और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार देखभाल करने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. मधुमेह और उससे संबंधित बीमारियों को लेकर हमारे समाज में बहुत सी भ्रांतियां (गलतफहमियां) पाई जाती हैं. उन्हें दूर करने और समय पर सही उपचार प्राप्त करने के लिए उनका यह साक्षात्कार अत्यंत उपयोगी साबित होने वाला है.
प्रश्न: मधुमेह क्या है? क्या इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है?
उत्तर : मधुमेह (डायबिटीज) एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर बढ़ जाता है वजन कम करने, स्वस्थ आहार और व्यायाम की मदद से टाइप-2 मधुमेह के शुरुआती चरणों में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है. हालांकि, किसी भी मामले में इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है.
प्रश्न: उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) क्या है? क्या यह एक स्थायी बीमारी है?
उत्तर : उच्च रक्तचाप का अर्थ है रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) का लगातार भरा रहना. यह आमतौर पर एक दीर्घकालिक (लंबी चलने वाली) बीमारी है; लेकिन जीवनशैली में बदलाव और दवाओं की मदद से इसे अच्छी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है.
प्रश्न: क्या मुझे मधुमेह और उच्च रक्तचाप की दवाएं जीवनभर लेनी होंगी?
उत्तर : हमेशा ऐसा नहीं होता. जीवनशैली में महत्वपूर्ण सुधार करके कुछ मरीज दवाओं की मात्रा कम कर सकते हैं या दवाएं बंद भी कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा केवल चिकित्कीय देखरेख (डॉक्टर की सलाह) में ही किया जाना चाहिए.
प्रश्न: क्या सिजोफ्रेनिया बीमारी आनुवंशिक होती है?
उत्तर : हां. आनुवंशिकता के कारण सिजोफ्रेनिया का खतरा बढ़ सकता है; लेकिन परिवार में यह बीमारी होने का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि संबंधित व्यक्ति को यह निश्चित रूप से होगी ही.
प्रश्न: मुझे हार्ट अटैक आने का कितना खतरा है, मैं यह कैसे जान सकता/ सकती हूं?
उत्तर : यह खतरा उम्र, रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, पारिवारिक इतिहास (फैमिली हिस्ट्री) और जीवनशैली पर निर्भर करता है. स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) के माध्यम से इस जोखिम का मूल्यांकन करने में मदद मिल सकती है.
प्रश्न: पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज का कारण क्या है?
उत्तर : पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) हार्मोनल असंतुलन, इंसुलिन रेजिस्टेंस, आनुवंशिक कारकों और मोटापे व शारीरिक सक्रियता की कमी जैसे जीवनशैली से जुड़े कारकों के संचयी (एकत्रित) प्रभाव के कारण होता है.
प्रश्न: उमधुमेह और हाई ब्लडप्रेशर के कारण क्या हैं?
उत्तर : मधुमेह और हाई ब्लडप्रेशर (हाइपरटेंशन) के सामान्य कारणों में पारिवारिक इतिहास, मोटापा, अनुचित खान-पान, व्यायाम की कमी, तनाव, बढ़ती उम्र और कुछ विशिष्ट चिकित्सीय स्थितियां शामिल हैं.