ड्राेन से ड्रग्स सप्लाई 100 गुना बढ़ी

    28-Jun-2026
Total Views |
 

drug 
भारत में ड्राेन के जरिए ड्रग्स सप्लाई में 100 गुना बढ़ गई है. इस मामले में पंजाब में सबसे ज्यादा यानि कि 836 कराेड़ की संपत्ति फ्रीज हुई है. यह दावा एनसीबी की रिपाेर्ट में किया गया. बता दें कि भारत पाकिस्तान बाॅर्डर के जरिए पूरे देश भर में सप्लाई अनवरत जारी है. पुलिस बाॅर्डर स्नियाेरिटी फाेर्स तथा प्रशासन के समक्ष नशा के काराेबार पर लगाम लगाना तक बड़ी चुनाैती बना हुआ है. सूत्राें के अनुसार कुरियर एवं डाक से तस्करी भी हाे रही है.विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार भारत मेंड्रग तस्करी के खिलाफ जंग अब आसमान तक पहुंच गया है. पिछले 5 सालाें में ड्राेन से तस्करी की घटनाओं में जबर्दस्त वृद्धि हुई है.
 
सुरक्षा एजेंसियाें के सामने यह एक बेहद आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत चुनाैती बनकर उभरा है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी नारकाेटिक्स कंट्राेल ब्यूराे (एनसीबी) के 2025 के सालाना आंकड़ाें के मुताबिक, ड्राेन से जुड़े रिकाॅर्ड 305 मामले सामने आए, जिनमें 468 किलाेग्राम नशीले पदार्थ बरामद किएगए. ड्रग तस्करी के 305 घटनाओं में से 298 अकेले पंजाब में हुईं यानी देश में ड्राेन से ड्रग तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र पंजाब बन गया है, यहां भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते बड़े पैमाने पर हाई-प्यूरिटी हेराेइन और मेथमफेटामाइन (मेथ) जैसी खतरनाक ड्रग्स भारत भेजी जा रही हैं.
 
ड्राेन से ड्रग तस्करी के मामले में 98% की भारी बढ़ाेतरी और 2021 (जब सिर्फ तीन मामले दर्ज किए गए थे) के बाद से ड्राेन घटनाओं में 100 गुना बढ़ाेतरी हुई है.इसके अलावा, 2021 और 2025 के बीचफार्मास्युटिकल दवाओं के गलत इस्तेमाल (डायवर्जन) में कुल मिलाकर 77% की बढ़ाेतरी हुई है. सालाना जब्ती की मात्रा 2,43,111 किलाेग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद थाेड़ी कम हाेकर 2,37,390 किलाेग्राम पर आ गई. पंजाब में नशीले पदार्थाें के सेवन की नई लहर देखने काे मिल रही है. यहां सबसे ज्यादा 8.95 लाख काेडीन वाली कफ सिरप की बाेतलें पकड़ी गईं. इसके अलावा ब्यूप्रेनाॅर्फिन, ट्रामाडाेल और अल्प्राजाेलम जैसी दवाओं की अवैध सप्लाई भी बड़े स्तर पर हाे रही है.