अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न संस्थाओं की ओर से मनाया गया

    28-Jun-2026
Total Views |
 
bfbf
कात्रज, 27 जून (आ. प्र.)

 प्रादेशिक संसाधन प्रशिक्षण केंद्र, जनसेवा फाउंडेशन, भारतीय योग संस्था न, सामाजिक न्याय व सक्षमीकरण मंत्रालय (भारत सरकार), समाज कल्याण विभाग (महाराष्ट्र राज्य), एकता योगा ट्रस्ट, कात्रज ज्येष्ठ नागरिक संघ, महाराष्ट्र ज्येष्ठ नागरिक संघ, मध्यवर्ती ज्येष्ठ नागरिक संघ , साई फिटनेस क्लब, स्लिम फिट वेलनेस सेंटर, पुणे केंब्रिज शिक्षण समूह और डॉ. विनोद शहा अध्यक्ष जनसेवा फाऊंडेशन पुणे व सौ. मीनाताई शहा के मार्गदर्शन में राधाकृष्ण गार्डन, कात्रज यहां योग दिन उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जनसेवा फाउंडेशन के ट्रस्टी कैलाश पटेल, विजय पानवलकर, डॉ. राजन पटेल, बी. के. सरिता दीदी, और योगाचार्य मनोज पटवर्धन ने योग करने वालों को गाइड किया. इस समय खड़कवासला विधानसभा क्षेत्र के विधायक भीमराव तपकीर, नगरसेविका वर्षा तपकीर, जिला परिषद सदस्य तानाजी मांगड़े, नगरसेविका प्रतिभा चोरगे, पूर्व नगरसेवक अेिशनी भागवत, गोऱ्हे बुद्रुक के सरपंच अनिल खिरीड, पै. राजाभाऊ जावलकर, एकता योग ट्रस्ट के नाना निवांगुणे, डॉ. छाया कुंजीर उपस्थित थे.