जस्टिस फाॅर केतन अग्रवाल’ के नाराें से गूंजा गहुंजे; निकाला कैंडल मार्च

    28-Jun-2026
Total Views |
 

justice 
 
मावल तहसील के लाेनावला के पास ऐतिहासिक लाेहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल काे धक्का देकर माैत के घाट उतारे जाने की खाैफनाक वारदात के विराेध में गहुंजे में नागरिकाें का आक्राेश फूट पड़ा.शनिवार शाम काे गहुंजे स्थित लाेढा बेलमाेंडाे साेसायटी के निवासियाें ने एकजुट हाेकर एक विशाल और शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला और पीड़ित परिवार के लिएन्याय की मांग की. शाम करीब 7 बजे आयाेजित इस कैंडल मार्च में साेसायटी के सैकड़ाें पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए. मार्च में शामिल नागरिकाें के हाथाें में जलती हुई माेमबत्तियां और ‘जस्टिस फाॅर केतन अग्रवाल’, ‘अन्याय के खिलाफ ठाेस कदम’ तथा ‘न्याय के लिए लड़ाई’ जैसे कसंदेशाें की तख्तियां और बैनर थे. पूरा माहाैल गमगीन हाेने के साथ-साथ इस क्रूर हत्याकांड के खिलाफ आक्राेश से भरा नजर आया.
 
मूक कैंडल मार्च के दाैरान प्रदर्शन में शामिल नागरिकाें ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि केतन अग्रवाल की माैत का यह मामला बेहद संवेदनशील है. पुलिस प्रशासन द्वारा इसकी पूरी तरह निष्पक्ष और गहराई से जांच हाेनी चाहिए. नागरिकाें ने मांग की है कि इस साजिश में जाे भी दाेषी शामिल हैं, उन्हें कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. शांतिपूर्ण, संयमित और संगठित तरीके से निकाले गए इस मूक माेर्चे के जरिए साेसायटी के निवासियाें ने देश की न्याय व्यवस्था पर अपना भराेसा जताते हुए प्रशासन से इस मामले में त्वरित व ठाेस कार्रवाई करने की पुरजाेर मांग की है.