यह सप्ताह सिंह राशि वालाें के लिए आत्मविश्वास, पहचान और प्रभाव में वृद्धि का संकेत दे रहा है. आप अपने विचाराें काे प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में सफल रहेंगे और लाेगाें का ध्यान आकर्षित कर पाएंगे. जिन याेजनाओं काे लेकर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उनमें प्रगति दिखाई दे सकती है. आर्थिक मामलाें में स्थिति पहले से बेहतर रहने की संभावना है. सामाजिक स्तर पर भी आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नए संपर्क स्थापित हाे सकते हैं.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.वरिष्ठ अधिकारियाें का सहयाेग मिलेगा और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हाे सकती है.व्यापारियाें के लिए यह सप्ताह नए ग्राहकाें और नए अवसराें से जुड़ने का समय है. मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा और सार्वजनिक संपर्क से जुड़े लाेगाें काे विशेष लाभ मिलने की संभावना है.सप्ताह के मध्य में काेई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लाभकारी सिद्ध हाे सकता है.
रिलेशनशिप : जीवनसाथी के साथ संबंधाें में उत्साह और सहयाेग बना रहेगा.प्रेम-संबंधाें में आकर्षण और समझ बढ़ेगी. अविवाहित लाेगाें के लिए सामाजिक कार्यक्रमाें के माध्यम से किसी नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है. परिवार के साथ समय बिताने से भावनात्मक संतुलन बना रहेगा.
हेल्थ : ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन अत्यधिक कार्यभार से शरीर काे आराम की आवश्यकता महसूस हाे सकती है. पर्याप्त नींद लें और नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा.
लकी डेट : 28, 01, 04
कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी : अपनी बात काे सही साबित करने के लिए अनावश्यक बहस में न पड़ें.
उपाय : प्रतिदिन प्रातः सूर्य काे जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्ताेत्र का पाठ करें.