पासपाेर्ट पर सरकार के फैसले बेतुके : थरूर

    28-Jun-2026
Total Views |
 

passport 
 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार काे कहा, केंद्र सरकार का ये कहना की पासपाेर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है, एक बेतुका कानूनी विराेधाभास है. उन्हाेंने शुक्रवार काे साेशल मीडिया पर लिखा कि सरकार का फैसला भ्रम पैदा कर रहा है. इसने राजनीतिक बहस शुरू कर दी है. उन्हाेंने कहा, हमेशा से पासपाेर्ट काे सबसे विश्वसनीय सरकारी पहचान दस्तावेज माना जाता रहा है. अगर पासपाेर्ट से देश के भीतर नागरिकता साबित नहीं हाेती, ताे फिर किस दस्तावेज से हाेगी.दरअसल, विदेश मंत्रालय ने 24 जून काे जारी आदेश में कहा कि पासपाेर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, सिर्फ एक यात्रा दस्तावेज है. इससे पहले एसआईआर से जुड़ी सुनवाई के दाैरान सुप्रीम काेर्ट भी कह चुका है कि आधार कार्ड पहचान का दस्तावेज है, नागरिकता का नहीं्. थरूर ने कहा, पासपाेर्ट और आधार कार्ड दाेनाें काे नागरिकता का अंतिम प्रमाण माना जाना चाहिए.