लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष के ताैर पर दाे साल पूरे हाेने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक पाेस्ट किया.इसमें उन्हाेंने लाेगाें से कहा कि उनका मकसद हर भारतीय की आवाज काे सत्ता तक पहुंचाना है. उन्हाेंने भराेसा दिलाया कि नीट अभ्यर्थियाें, संविधान की रक्षा और चुनावी पारदर्शिता जैसे मुद्दाें पर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर राहुल गांधी ने पिछले दाे साल के अपने सफर काे याद करते हुए लिखा कि नेता प्रतिपक्ष के ताैर पर बिताया गया हर दिन आम लाेगाें की आवाज संसद और सरकार तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहा. उन्हाेंने अपनी पाेस्ट में कहा, आज मुझे लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने दाे साल हाे गए हैं. इन दाे वर्षाें का हर दिन एक ही काम के लिए समर्पित रहा है और वह काम रहा है हर भारतीय की आवाज काे सत्ता के गलियाराें तक पहुंचाना. राहुल गांधी ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इन दाे वर्षाें के दाैरान उन्हाेंने कई अहम मुद्दाें काे मजबूती से उठाया. चाहे नीट परीक्षा से जुड़े छात्राें की लड़ाई हाे, चुनावी धांधली के आराेपाें काे सामने लाना हाे या संविधान की रक्षा का सवाल, वह हर माेर्चे पर लाेगाें के साथ खड़े रहे हैं.