यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालाें के लिए संतुलन, अवसराें की पहचान और सामाजिक प्रभाव में वृद्धि का संकेत लेकर आया है. जिन याेजनाओं पर आप विचार कर रहे थे, उन्हें अब वास्तविक रूप देने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं. आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और लाेग आपकी बाताें काे गंभीरता से सुनेंगे. आर्थिक मामलाें में सुधार के संकेत हैं तथा किसी रुके हुए कार्य में प्रगति देखने काे मिल सकती है. सप्ताह के अंतिम दिनाें में काेई नई संभावना भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध हाे सकती है.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपकी समन्वय क्षमता और व्यवहारिक दृष्टिकाेण विशेष लाभ दिला सकते हैं. टीमवर्क से जुड़े कार्याें में सफलता मिलने की संभावना है. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. व्यापारियाें के लिए यह सप्ताह नए व्यावसायिक संबंध बनाने और पुराने संपर्काें काे मजबूत करने का है. साझेदारी में चल रहे कार्याें में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. कला, फैशन, मीडिया और डिजाइन से जुड़े लाेगाें काे विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं.
रिलेशनशिप : जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ पहले से बेहतर हाेगी. प्रेम-संबंधाें में सकारात्मकता और विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम या परिचित के माध्यम से नए रिश्ते की संभावना बन सकती है. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित दिनचर्या से थकान महसूस हाे सकती है. पर्याप्त आराम करें और संतुलित आहार लें. याेग और हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा.
लकी डेट : 28, 01, 04
कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी : दूसराें की राय काे महत्व दें, लेकिन अंतिम निर्णय अपनी परिस्थितियाें काे ध्यान में रखकर लें्.
उपाय : शुक्रवार काे मां लक्ष्मी काे गुलाब अर्पित करें और कन्याओं काे मिठाई वितरित करें.