साेलापुर हाइवे पर केमिकल टैंकर पलटा

    28-Jun-2026
Total Views |
 
 

Tanker 
साेलापुर-पुणे हाईवे पर शनिवार (27 जून) काे लगभग 5:45 बजे तड़के एक केमिकल टैंकर पेड़ से टकराकर पलट गया. इसके बाद केमिकल का रिसाव शुरू हाे गया था. पीएमआरडीए के वाघाेली अग्निशमन दल के जवानाें ने तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए टैंकर काे सीधा कर बड़ा हादसा टाल दिया. यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक चली.साेलापुर-पुणे राजमार्ग पर उरुली कांचन के समीप सहजपुरवाड़ी में सड़क किनारे स्थित गड्ढे में एक केमिकल टैंकर पलटने की सूचना वाघाेली कंट्राेल रूम काे मिली.
 
वाघाेली अग्निशमन दल के अधिकारियाें और जवानाें ने घटनास्थल का निरीक्षण करने पर टैंकर में मेडिकल क्षेत्र तथा रासायनिक उर्वरकाें में उपयाेग हाेने वाला ‘डिसाे प्राेपिलेमीन’ केमिकल हाेने की जानकारी वाहन मालिक से प्राप्त की.टैंकर से सामान्य रूप से रिसाव नहीं हाे रहा था, लेकिन पलटने के बाद जिस स्थान से टैंकर भरा जाता है, वहां लगे तीन ढक्कनाें से केमिकल का रिसाव शुरू हाे गया था.जवानाें ने सबसे पहले उस पेड़ काे हटाया, जिससे टैंकर टकराया था. इसके बाद तीन हाइड्रा क्रेन और एक जेसीबी मशीन की सहायता से धीरे-धीरे टैंकर काे सीधा खड़ा किया. कार्रवाई के दाैरान टैंकर से केमिकल का और अधिक रिसाव न हाे, इसके लिए आवश्यक सभी सावधानियां बरती गईं.