भा जपा सरकार का प्रशासन पूरी तरह से लापरवाही और अक्षमता का परिचायक बन चुका है. यह सरकार केवल खाेखली घाेषणाएं करने में आगे है, लेकिन एक भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयाेजित करने में सक्षम नहीं है.नीट पेपर लीक का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि महाराष्ट्र में रविवार, 28 जून काे हाेने वाली टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे में लीक हाेने की खबरें सामने आ रही हैं. इस पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर दाेषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालाें के खिलाफ कांग्रेस जल्द ही सड़क पर उतरकर आंदाेलन करेगी.
यह चेतावनी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दी है. पेपर लीक मामले पर भाजपा सरकार की कड़ी आलाेचना करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि भाजपा सरकार एक भी परीक्षा बिना पेपर लीक के आयाेजित नहीं कर पा रही है. सरकार पेपर लीक करने वाले संगठित रैकेट पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है. लाखाें विद्यार्थियाें की मेहनत, सपनाें और भविष्य काे बर्बाद करने वाले इस रैकेट काे आखिर किसका राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है.