ठाकर समाज विकास की मुख्य धारा में शामिल हाे : सुनेत्रा पवार

    28-Jun-2026
Total Views |
 

thakar 
 
जिला परिषद द्वारा रासे में बनाए गए गृह संकुल (आवास परिसर) प्राेजेक्ट के जरिए ठाकर समाज के परिवाराें काे आधुनिक और सुरक्षित अपने हक का घर मिल रहा है, इसलिए यह परियाेजना नागरिकाें काे सम्मान से जीने का अधिकार देने वाली परियाेजना है. इस परिवार काे विकास की मुख्य धारा में शामिल हाेने का मार्ग मिला है, ऐसा राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने कहा.
पुणे जिला परिषद, पंचायत राज संस्था, ग्राम पंचायत रासे, ‘हैबिटैट फाॅर ह्यूमैनिटी इंडिया’ और सिटी बैंक के काॅर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) काेष के माध्यम से खेड़ तहसील के रासे (ठाकरवाड़ी) में आदिवासी समाज के लिए बनाए गए 52 गृह संकुल का लाेकार्पण किया गया. इसकसाथ ही वाड़ा से साकुर्डी के बीच यात्री नाव (बाेट) सेवा का वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए लाेकार्पण भी किया गया.इस अवसर पर विधायक बाबाजी काले, पूर्व विधायक दिलीप माेहिते पाटिल, जिला परिषद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले, निर्माण कार्य सभापति दीपाली हुलावले, पंचायत समिति सभापति विद्या माेहिते, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत वाघमारे, परियाेजना निदेशक विकास खरात, आदि उपस्थित थे.