महाराष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक उत्सवाें में से एक आषाढ़ी एकादशी (25 जुलाई 2026) के अवसर पर पंढरपुर जाने वाले लाखाें वारकरियाें (श्रद्धालुओं) की सुविधा के लिए मध्य रेलवे के साेलापुर डिवीजन ने व्यापक कदम उठाए हैं.श्रद्धालुओं की आरामदायक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आरक्षित और अनारक्षित डिब्बाें वाली कुल 54 विशेष ट्रेन ट्रिप्स संचालित की जाएंगी.
विशेष ट्रेनाें का विवरण : नागपुर-मिरज आषाढ़ी स्पेशल (4 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01205 नागपुर से 23 और 24 जुलाई काे छूटेगी, वहीं ट्रेन 01206 मिरज से 24 और 25 जुलाई काे रवाना हाेगी.
न्यू अमरावती-पंढरपुर स्पेशल (4 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01119 अमरावती से 21 व 24 जुलाई काे और ट्रेन 01120 पंढरपुर से 22 व 25 जुलाई काे चलेगी.
खामगांव-पंढरपुर स्पेशल (4 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01121 खामगांव से 22 व 25 जुलाई और ट्रेन 01122 पंढरपुर से 23 व 26 जुलाई काे प्रस्थान करेगी.
भुसावल-पंढरपुर अनारक्षित स्पेशल (4 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01159 भुसावल से 24-25 जुलाई और ट्रेन 01160 पंढरपुर से 25-26 जुलाई काे चलेगी.
लातूर-पंढरपुर अनारक्षित स्पेशल (8 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01101 और 01102 लातूर व पंढरपुर से 24, 27, 28 और 29 जुलाई काे प्रतिदिन फेरे लगाएंगी.
काेल्हापुर-कुर्डूवाड़ी अनारक्षित दैनिक स्पेशल (16 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01209 और 01210 का संचालन 22 से 29 जुलाई तक राेजाना किया जाएगा.
पुणे-मिरज अनारक्षित दैनिक स्पेशल (14 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01207 और 01208 का संचालन 23 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन हाेगा, जाे पंढरपुर हाेकर गुजरेंगी.