बरसाना में हाथाें के बल 7 किमी परिक्रमा का संकल्प

    28-Jun-2026
Total Views |
 

UP 
 
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला स्थित राधारानी धाम बरसाना में 13 वर्षीय बालक आराध्या गुप्ता अपनी अद्भूत आस्था, दृढ़ संकल्प और कठिन साधना काे लेकर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.आगरा निवासी आराध्या ने करीब 7 किलाेमीटर लंबी बरसाना की पक्की परिक्रमा हाथाें के बल पूरी करने का संकल्प लिया है. उसका उद्देश्य अपनी दिवंगत दादी की स्मृति काे श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ विश्व रिकाॅर्ड स्थापित करना भी है. आगरा के प्रतीक विहार फेस-दाे निवासी कमलेश गुप्ता और सीमा गुप्ता के पुत्र आराध्या बचपन से ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति का है. परिवार के अनुसार वह अपनीजुड़वां बहन के साथ बचपन से ही धार्मिक आयाेजनाें में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है और भगवान के प्रति उसकी विशेष आस्था रही है.आराध्या पिछले पांच वर्षाे से, यानी 8 वर्ष की आयु से, हाथाें के बल चलने का नियमित अभ्यास कर रहा है.
 
बरसाना की पक्की एवं लगभग 7 किलाेमीटर लंबी परिक्रमा हाथाें के बल पूरी करना अत्यंत कठिन माना जाता है. चुनाैतीपूर्ण साधना के दाैरान उसकी मां सीमा गुप्ता हर कदम पर उसके साथ रहकर उसका उत्साहवर्धन कर रही हैं और आवश्यक सहयाेग प्रदान कर रही हैं. आराध्या का लक्ष्य केवल परिक्रमा पूरी करना नहीं, बल्कि अपनी इस अनूठी उपलब्धि के माध्यम से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राेशन करना भी हउसने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके अलावा उसने इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स तथा एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है. बरसाना परिक्रमा मार्ग पर जब आराध्या हाथाें के बल चलते हुए राधे-राधे और राधारानी की जय के उद्घाेष करता है, ताे श्रद्धालु और स्थानीय लाेग रुककर उसकी साधना काे देखते हैं.उसकी अटूट श्रद्धा, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति की सभी सराहना कर रहे हैं तथा उसके विश्व रिकाॅर्ड बनाने के संकल्प की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.