शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के चीफ उद्धव ठाकरे ने बागियाें पर इमाेशनल हाेकर कहा, मुझे उन लाेगाें पर शर्म आ रही है जाे कल तक मेरे साथ थे और आज वे टूट गए. यह सांसद मेरे नाम पर और मेरे आने की वजह से चुने गए थे. इन गद्दाराें ने अपनी मां की कसम खाकर मुझे धाेखा दिया है और गद्दाराें के झुंड में शामिल हाे गए हैं. इसीलिए मैं इस चुनाव क्षेत्र में अपने वाेटराें से सबके सामने माफी मांगने आया हूं्. यवतमाल की जनसभा में बाेलते हुए उन्हाेंने बागी सांसद संजय देशमुख का एक पुराना वीडियाे भी दिखाया.केंद्रीय मशीनरी और सत्ताधारी पार्टी पर हमला करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, भले ही उन्हाेंने हमारी पार्टी चुराई, सिंबल चुराया, सांसद और विधायक ताेड़े, ठाकरे आज भी मैदान में मजबूतीसे डटे हुए हैं.
विधायकाें काे ताेड़ने के बाद भी शिवसैनिकाें ने मेहनत करके इन सांसदाें काे फिर से चुना था, लेकिन वे बिके हुए थे. यह ताेड़- फाेड़ तब भी चल रही है, जब राज्य में अभी चुनाव नहीं हैं. लेकिन मैं आपकाे बताता हूं, जब तक लाेगाें की समस्याएं हल नहीं हाे जातीं, तब तक ठाकरे या शिवसेना काे काेई खत्म नहीं कर पाएगा. जब भी चुनाव हाेंगे, ठाकरे का सांसद इस चुनाव क्षेत्र से फिर से चुना जाएगा.बीजेपी पर सीधा निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, देश में राम मंदिर के डाेनेशन बाॅक्स से पैसे चाेरी हाे रहे हैं.यह सरकार सिर्फ लूट रही है. यह सांसद कहते हैं कि हम डेवलपमेंट फंड के लिए गए थे; लेकिन मुझे बताओ, क्या यह डेवलपमेंट फंड सिर्फ बीजेपी का है? यह पैसा ताे लाेगाें का है.