अग्रवाल उद्यमियों हेतु ‌‘बिजसेतु-2026‌’ संपन्न

अग्रवाल बिजनेस कनेक्ट (पुणे) के कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता रही

    03-Jun-2026
Total Views |

bfcb 
शिवाजीनगर, 2 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अग्रवाल समाज के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को एक मजबूत नेटवर्किंग मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अग्रवाल बिजनेस कनेक्ट (पुणे) द्वारा आयोजित बिजसेतु-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रतिभागियों का एक- दूसरे से परिचय, व्यवसायों के बारे में जानकारी, विशेष गेम एवं एक्टिविटी से आपसी संवाद एवं सहयोग बढाया गया. इसके साथ ही नेटवर्किंग के माध्यम से 450 से अधिक बिजनेस लीड्स आंतरिक रूप से जनरेट की गईं. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राशि गुप्ता ने वूमेन एंपावरमेंट विषय पर प्रेरणादायक अनुभवों के माध्यम से से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. मुख्य अतिथि अश्विनी सिंघल (निदेशक-वायूदूत रोड कैरियर्स प्रा.लि.) ने स्टाफ मैनेजमेंट, टीम हैंडलिंग एवं ग्राहक संबंधों को बेहतर तरीके से संचालित करने पर विचार साझा किए. इस कार्यक्रम को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, एबीएन नागपुर, एबीसी हैदराबाद, एबीसीडी रायपुर एवम्‌‍ एडब्ल्यूएफ मुंबई का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ.  
 
व्यवसाय के विस्तार और नेटवर्किंग पर पैनेल चर्चा

एक विशेष पैनेल चर्चा में डॉ. तृप्ति अग्रवाल (चेयरपर्सन, विश्वकर्मा ग्रुप ऑफ स्कूल्स), अश्विनी सिंघल (वायूदूत रोड कैरियर्स प्रा.लि.), संदीप अग्रवाल (सिटीवन ग्रुप) ने व्यवसाय को सीमाओं से परे ले जाकर विस्तार देने, नेटवर्किंग की शक्ति एवं समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन साझा किए.