जनसेवा फाउंडेशन के कार्य का हमाल पंचायत द्वारा सम्मान

डॉ. बाबा आढाव की पहली जयंती पर पुरस्कार प्रदान

    03-Jun-2026
Total Views |

bfb

 गुलटेकड़ी, 2 जून (आ.प्र.)

 डॉ. बाबा आढाव की पहली जयंती के अवसर पर हमाल पंचायत (पुणे) की ओर से पहला पुरस्कार सामाजिक संस्था ‌‘जनसेवा फाउंडेशन‌’ को प्रदान किया गया. यह पुरस्कार पूर्व विधायक उल्हासदादा पवार, शीला आढाव और ‌‘दि पूना मर्चेंट चेंबर्स‌’ के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया के हाथों प्रदान किया गया. समाज के वंचित वर्गों के लिए और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए घोषित यह पुरस्कार जनसेवा फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. विनोद शाह और कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शाह ने स्वीकार किया. बताया गया कि जनसेवा फाउंडेशन संस्था पिछले कई वर्षों से अनाथ व बेसहारा बच्चों की शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रही है. गरीब और विभक्त परिवारों के लगभग 200 बच्चे यहां सभी आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त स्वतंत्र परिसरों में रह रहे हैं. पुरस्कार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के डॉ. राजेश शाह ने कहा, यह पुरस्कार हमारे सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का फल है. समाज के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का हमारा संकल्प अब और अधिक दृढ़ हो गया है. यह सम्मान हमारी संस्था के प्रत्येक दाता और स्वयंसेवक को समर्पित है. हमाल भवन (मार्केट यार्ड) में सोमवार, 1 जून को आयोजित कार्यक्रम में हमाल पंचायत के अध्यक्ष गोरख मेंगड़े, सचिव अंकुश अवताडे और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन नितिन पवार ने किया.