आजादी दिलाने में हिंदी का अहम योगदान

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम फडणवीस ने कहा

    03-Jun-2026
Total Views |

vsdgbgv


मुंबई, 2 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश की सम्पूर्ण प्रगति के लिए मातृभाषा में शिक्षा होना, हर भारतीय भाषाओं का विकास और आदर्श के मार्ग पर चलनेवाली पत्रकारिता बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि भाषाई विवाद में बिना पड़े प्रत्येक भारतीय भाषाओं का सहारा लेकर हमें जानकारी और मूल्यों को जनजन तक पहुंचाना चाहिए्‌‍. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक अमित साटम, राजहंस सिंह, विधायक मुरजी पटेल, विधायक संजय उपाध्याय व आचार्य पवन त्रिपाठी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 साल के समृद्ध इतिहास ने जनजन तक स्वतंत्रता संग्राम का अलख जगाने और पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका अदा की थी और इसे कोई कभी भूल नहीं सकता. उदन्त मार्तण्ड जैसे पहले हिंदी समाचार पत्र से शुरू हुए अभियान ने देश के सामाजिक और राष्ट्रीय विचार प्रवाह को दिशा देकर आजादी दिलाने में अहम रोल निभाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के विस्तार के कारण सूचना प्रसार का रूप पूरी तरह से बदल गया है लेकिन यहीं पर एहतियात रखना जरूरी है कि खबर की तेजी में कहीं उसकी सत्यता व वेिशसनीयता न डूब जाए्‌‍. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और भाषा लोगों को जोड़ने का कार्य करती है.

हिंदी पत्रकारिता में योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों हिंदी पत्रकारिता में योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों कुमुद संघवी चावरे, अवधेश व्यास, गंगाधर ढोबले, हेमंत तिवारी और फिल्म अभिनेता विनीत कुमार सिंह को सम्मानित किया गया. इसके अलावा प्रो. राममोहन पाठक तथा गायक सुरेश शुक्ला का भी विशेष सम्मान दिया गया. मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव विजय सिंह कौशिक ने प्रस्तावना में संघ के कार्यों की जानकारी दी. संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार सिंह, सुरेंद्र मिश्र, हरिगोविंद वेिशकर्मा, सैयद सलमान, अखिलेश तिवारी, अखिलेश मिश्रा व अशोक शुक्ल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.