प्रो. डॉ. संजय चोरडिया के जन्मदिन पर 65 उपक्रम शुरु

सूर्यदत्त और सूर्यभारत परिवार की ओर से सेवा-उन्मुख पहल की शुरुआत

    30-Jun-2026
Total Views |
 

 vbvfsb
 
बावधन, 29 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया के 65वां जन्मदिन सोमवार 29 जून को मनाया गया. इस उपलक्ष्य पर सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स और सूर्यभारत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से ‌‘65 वर्ष-65 समाजोपयोगी कार्यक्रम‌’ नामक एक व्यापक सामाजिक पहल की शुरुआत की गई है. इसके अंतर्गत आगामी समय में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा सेवाएं, शिक्षा और कौशल विकास, ग्रामीण विकास, आषाढ़ी वारी में वारकरियों की सेवा, महिला सशक्तिकरण, पत्रकार कल्याण और समाज के जरूरतमंद वर्गों का सर्वांगीण विकास जैसे क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. सूर्यदत्त परिवार द्वारा बताया गया कि जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपना ऋण चुकाने का एक अवसर है, इस संकल्पना के तहत इन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इन गतिविधियों के अंतर्गत 65 वृक्षों का रोपण, औषधीय पौधों का संवर्धन, पानी की बचत को लेकर जन-जागरूकता, ई- कचरा संकलन समेत 6,500 से अधिक विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी. सूर्यदत्त परिवार ने अपील की है कि छात्र, शिक्षक, पूर्व छात्र, उद्योग क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठन और नागरिक इस सेवा के उत्सव में बड़ी संख्या में भाग लें. प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया और श्रीमती सुषमा संजय चोरडिया के समाज-उन्मुख विचारों को प्रतिक्रिया देते हुए, नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे साथ में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके इस जनकल्याणकारी अभियान में शामिल हों.