जहरीली शराब कांड के केमिकल सप्लायर आखिरकार सीआईडी के जाल में फंसे

    05-Jun-2026
Total Views |
 

alcohol 
 
दापाेड़ी और हड़पसर इलाकाें में ज़हरीली हाथभट्ठी शराब की वजह से 19 लाेगाें की जान लेने वाले भयानक शराब कांड की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है. अपराध जांच विभाग ने ज़हरीले रसायन सप्लायर बाप-बेटे काे नवी मुंबई के वाशी से गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आराेपियाें के नाम अरुण जगदंब चाैबे (उम्र-59 वर्ष) और अभिषेक अरुण चाैबे (उम्र-34 वर्ष, दाेनाें वाशीगांव, नवी मुंबई के रहने वाले) हैं. पिंपरी काेर्ट ने दाेनाें काे चार दिन कपुलिस कस्टडी में भेज दिया है.जांच के दाैरान ज़ब्त किए गए रसायन सैंपल और शराब के सैंपल फाेरेंसिक साइंस लेबाेरेटरी भेजे गए हैं और उनकी रिपाेर्ट का इंतज़ार है. इस रिपाेर्ट के बाद, ज़हरीली शराब में काैन से खतरनाक रसायन इस्तेमाल किए गए थे, इसकी सही तस्वीर साफ हाे पाएगी.इस मामले में कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक सुनील रामानंद, विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुधीर हिरेमठ और एसपी शफक़त आमना के मार्गदर्शन में की गई. डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सचिन चव्हाण और उनकी टीम ने तकनीकी जांच, सबूत इकट्ठा करने और आराेपियाें की तलाश में अहम भूमिका निभाई.