अरविंद टी.वानखेड़े ‌‘प्रिसिंपल डिस्ट्रिक्ट जज‌’ पद पर नियुक्त

    05-Jun-2026
Total Views |

F BFG
  पुणे, 4 जून (आ.प्र.)

पुणे के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज के पद पर अरविंद टी. वानखेड़े नियुक्त किए गए है. उन्होंने 2 जून को पदभार संभाला. उन्होंने 2 फरवरी 2025 से 1 जून 2026 तक बॉम्बे हाईकोर्ट ऑफ ज्यूडिकेचर, अपीलेट साइड में रजिस्ट्रार (इंस्पेक्शनवन) के तौर पर काम किया है. जून 2022 में, उनका पुणे ट्रांसफर हो गया था और उन्हें डिस्ट्रिक्ट जज-2 और एडिशनल सेशंस जज का चार्ज सौंपा गया था. इसके बाद, अक्टूबर 2022 में, उन्हें प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज के तौर पर गोंदिया में नियुक्त किया गया था. अरविंद टी. वानखेड़े महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के रहने वाले हैं.उन्होंने अपनी बैचलर ऑफ साइंस (बी.एससी) की डिग्री ली और उसके बाद माणिकचंद पहाड़े लॉ कॉलेज, औरंगाबाद से अपनी लॉ की डिग्री पूरी की. वे 1995 में कानूनी पेशे में आए और बुलढाणा के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडवोकेट के तौर पर प्रैक्टिस की, जहां उन्होंने 2013 तक सिविल और क्रिमिनल मामलों को देखा.