दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार काे लगी भीषण आग से 21 लाेगाें की मृत्यु हाे गई. जान गंवाने वालाें में 12 विदेशी नागरिक और 9 भारतीय शामिल थे. घटना के बाद प्रशासन जागा और पता चला कि हाेटल के पास फायर डिपार्टमेंट की एनओसी भी नहीं थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने हाेटल के मालिक लवकेश बजाज काे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में लवकेश ने कई चाैंकाने वाले खुलासे किये हैं.आग मामले में मालिक लवकेश बजाज काे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. बजाज काे पुलिस ने दिल्ली काेर्ट में पेश किया था. सूत्राें के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में लवकेश ने बताया कि आग लगने के समय वह वहीं माैजूद था और डर के मारे से माैके से फरार हाे गया. लवकेश ने यह भी माना कि उसने बिल्डिंग के लिए कभी फायर सेफ्टी एनओसी नहीं लिया थी. पूछताछ के दाैरान लवकेश ने बताया कि डर के मारे वह घर भी नहीं गया और पकड़े जाने से पहले घंटाें सड़काें पर घूमता रहा. पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है और प्राॅपर्टी में फायर सेफ्टी, बिल्डिंग रेगुलेशन और लाइसेंसिंग नियमाें के कथित उल्लंघन की जांच कर रही है. पूछताछ के दाैरान, लवकेश बजाज ने बताया कि उसने 2022 में अहलूवालिया नाम की एक पार्टी से बिल्डिंग खरीदी थी.