जेईई एडवांस्ड में बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स की शानदार परंपरा

कुल 14 छात्र IR टॉप 1000 में तथा 67 छात्रों ने टॉप 4000 में स्थान बनाया

    05-Jun-2026
Total Views |

BFV  
शिवाजीनगर, 4 जून (आ.प्र.)

 बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स ने जेईई एडवांस्ड में एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. इस वर्ष के परिणामों के अनुसार, पहले चार छात्रों ने क्रमशः पुणे रैंक 2, 3, 4 एवं 5 प्राप्त की है.बीटी की गौरवशाली सफलता की परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय में जुड़ते हुए संस्थान के छात्र आदित्य ठाकुर ने IR 162 प्राप्त कर बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स में सर्वोच्च स्थान हासिलकिया है. वहीं बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के एक अन्य छात्र सिद्धार्थ आठल्ये ने IR 185 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है. इसके अलावा बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के अन्य मेधावी छात्रों सृजल भुते ( IR 218), आदि महाजन ( खठ 253) और अवनीश खोलकर ( IR 359) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय टॉप 400 में स्थान प्राप्त किया है. कुल 14 विद्यार्थियों ने IR टॉप 1000 में तथा 67 विद्यार्थियों ने IR टॉप 4000 में स्थान प्राप्त किया है. बताया गया कि सभी विद्यार्थियों के परिणामों का संकलन कार्य जारी है और संपूर्ण परिणाम शीघ्र ही संस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे. टॉप 1000, टॉप 3000, टॉप 5000, टॉप 10000 तथा कुल सफल विद्यार्थियों की संख्या के मामले में बॉकलीवॉल ट्यूटोरियल्स ने इस वर्ष भी पुणे की किसी भी अन्य संस्था की तुलना में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. BT के 140 विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय रैंक ( IR) टॉप 10000 में स्थान प्राप्त किया है. यह सफलता विद्यार्थियों में अवधारणात्मक स्पष्टता, प्रभावी समस्या समाधान क्षमता तथा मानसिक दृढ़ता विकसित करने पर संस्थान द्वारा दिए गए सतत एवं सुनियोजित मार्गदर्शन का परिणाम है.  
 
उत्कृष्ट शिक्षण के प्रति निष्ठा का प्रतिबिंब

बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के निदेशक वैभव बाकलीवाल ने कहा, हर वर्ष ये परिणाम मेरे मन को गहरी कृतज्ञता से भर देते हैं. बाकलीवालमें हो रहे इस अद्भुत कार्य का साक्षीदार बनना मेरे लिए वास्तव में सौभाग्य की बात है. यह सफलता केवल अंकों या रैंकों की कहानी नहीं है; यह हमारे विद्यार्थियों के अदम्य परिश्रम, उनके माता- पिता के अटूट वेिशास और हमारे शिक्षकों की मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित उत्कृष्ट शिक्षण के प्रति निष्ठा का प्रतिबिंब है.