बिहार के प्राइवेट हाॅस्पिटल में आग लगने से 5 की माैत

    05-Jun-2026
Total Views |
 
 

BH 
 
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सबसे बड़े प्राइवेट हाॅस्पिटल प्रसाद हाॅस्पिटल में भयावह हादसा हुआ. इसमें 5 लाेगाें की मृत्यु हाे गई. आग से 20 से ज्यादा पेशेंट झुलस गए. आईसीयू के एसी में धमाके से आग लगी. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, आन-फानन में मरीजाें काे बचाया गया, कइयाें काे दूसरे हाॅस्पिटल में शिफ्ट किया गया. गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे हुए इस हादसे ने पूरा इलाके काे हिला कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि आईसीयू में 13 से 15 मरीज गंभीर हालत में भर्ती थे. आग लगने के बाद वे खुद बाहर भी नहीं निकल सकते थे. ऐसे में धुएं और ऑक्सीजन की कमी के बीच कई लाेगाें की माैत हाे गई.
 
हादसे में अब तक जिन 5 लाेगाें की माैत हुई है, उनमें रतनपुर औराई निवासी शशांक कुमार, माेतीपुर निवासी गीता देवी, तरियानी निवासी उदय झा, औराई के रहने वाले कृष्णनंदन और साहेबगंज के संजीत कुमार शामिल हैं. इस बीच जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से बात करने की काेशिश की गई ताे उन्हाेंने चुप्पी साध ली. बिहार सरकार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर की घटना पर कुछ नहीं बाेला. पत्रकार लगातार उनसे सवाल करते रहे, लेकिन निशांत कुमार ने काेई जवाब नहीं दिया. साथ ही, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी इस मामले में चुप्पी साधे रखी.