मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार, 4 जून काे मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास पर आईकिया इंडिया के सीईओ पैट्रिक एंटाेनी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने आईकिया इंडिया की विस्तार याेजनाओं पर चर्चा की और महाराष्ट्र राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश का प्रस्ताव रखा.मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर आईकिया इंडिया के सीईओ के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, आज मुंबई स्थित मेरे आधिकारिक आवास पर आईकिया इंडिया के सीईओ पैट्रिक एंटाेनी से मिलकर और बातचीत करके मुझे बेहद खुशी हुई्. हमारी चर्चा महाराष्ट्र में आईकिया के चल रहे विस्तार और बड़े पैमाने पर निवेश की याेजनाओं पर केंद्रित थी. स्थानीय कारीगराें के साथ सहयाेग करने के कंपनी के प्रयासाें की मैंने सराहना की.