शराब कांड के आराेपी के घर पर चला हथाैड़ा

    05-Jun-2026
Total Views |
 

crime 
 
मनपा की जांच में पता चला कि फुगेवाड़ी ज़हरीली शराब मामले में शराब बेचने वाले आराेपियाें ने अवैध कंस्ट्रक्शन किया था, जिसके बाद मनपा ने गुरुवार (4 जून) काे तेज़ी से कार्रवाई करते हुए कंस्ट्रक्शन काे गिरा दिया. इस कार्रवाई में, करीब 875 स््नवे. फीट क्षेत्र में बने अवैध घर काे गिरा दिया गया.मनपा काे फुगेवाड़ी शराब मामले के आराेपी गुरुमंगलसिंह कर्नेलसिंह विरका द्वारा अवैध कंस्ट्र्नशन किये जाने की शिकायत मिली थी. इसके मुताबिक, मनपा के अधिकारियाें ने कंस्ट्रक्शन की जांच की.पता चला कि कंस्ट्रक्शन अवैध था.इसके मुताबिक, झुग्गी पुनर्वास एवं निर्मूलन विभाग के उपायुक्त अण्णा बाेदड़े ने विरका काे तुरंत कारण बताओ नाेटिस जारी किया.
 
उनकी बहन काे नाेटिस दिया गया और उन्हें 24 घंटे के अंदर वैध कंस्ट्र्नशन का सूबत देने या अवैध कंस्ट्र्नशन खुद ही हटा लेने का आदेश दिया था. अगर ऐसा नहीं हाेता है ताे मनपा ने कंस्ट्रक्शन काे गिराने की चेतावनी दी.नाेटिस में यह भी कहा गया था कि घर गिराने का खर्च वसूला जाएगा. इसके बाद विरका के परिवार ने बुधवार (3 जून) काे ही घर से सामान हटा दिया. इससे मनपा के लिए कार्रवाई का रास्ता साफ हाे गया.गुरुवार (4 जून) काे मनपा के झाेपड़पट्टी पुनर्वास एवं निर्मूलन विभाग ने ‘ह’क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर संजयनगर की एक झाेपड़पट्टी में बने अवैध घर काे हटाने की कार्रवाई की.
 
इस मिली-जुली कार्रवाई में करीब 875 स््नवे. फीट जगह में फैले अवैध घर काे गिरा दिया गया. यह कार्रवाई उपायुक्त अण्णा बाेदड़े और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेंद्र शिंदे के नेतृत्व में आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी के निर्देशानुसार और अतिर्नित आयुक्त तृप्ति सांडभाेर के मार्गदर्शन में की गई. यह कार्रवाई ‘ह’क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियाें और कर्मचारियाें, एमएसएफ के 20 जवानाें की माैजूदगी में और 4 ब्रेकर, 02 गैस कटर और करीब 40 मजदूराें की मदद से की गई.इस बीच पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे ने भी माैके पर जाकर जांच की और कार्रवाई का जायजा लिया. कार्रवाई के दाैरान पुलिस उपायुक्त संदीप आटाेले, सहायक पुलिस सचिन हीरे, वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर गाेरख कुंभार, 10 पुलिस अधिकारियाें और 50 पुलिसकर्मियाें की देखरेख में यह अभियान चलाया गया.