देश के जाने-माने संविधान विशेषज्ञ, प्रसिद्ध न्यायविद और लाेकसभा के पूर्व महासचिव डाॅ. सुभाष सी. कश्यप का गुरुवार काे 97 वर्ष की आयु में निधन हाे गया. भारतीय संवैधानिक व्यवस्था और संसदीय इतिहास में उनका याेगदान अतुलनीय माना जाता है.पारिवारिक और चिकित्सीय सूत्राें के अनुसार, डाॅ. कश्यप ने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली. डाॅक्टराें ने उनके निधन का कारण कार्डियाे-पल्माेनरी अरेस्ट (हृदय गति रुकना) बताया है. डाॅ. कश्यप भारतीय संसद के एक स्तंभ की तरह थे. उन्हाेंने 7वीं, 8वीं और 9वीं लाेकसभा के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं. संसदीय प्रक्रियाओं पर उनकी पकड़ और उनके फैसलाें काे आज भी नजीर माना जाता है. भारत सरकार ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा था.