बाणेर, 4 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) साहिल प्रॉपर्टीज ने हाल ही में अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए एक विशेष प्री-पजेशन अनुभव, ‘आईट्रेंड फ्यूचुरा ड्रीम प्रिव्यू’ का शानदार आयोजन किया. इसके जरिए ग्राहकों को हैंडओवर से पहले अपने भविष्य के घरों को देखने का मौका मिला. बताया गया कि यह इवेंट घर खरीदारों को पजेशन के करीब आने पर पूरी स्पष्टता, सरलता, वेिशास और उत्साह प्रदान करने के लिए सोच-समझकर प्लान किया गया था. दो दिनों तक चले इस ‘ड्रीम प्रिव्यू’ को ग्राहकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 3,000 से अधिक लोगों और 1,100 से अधिक परिवारों ने आईट्रेंड फ्युचुरा के एक्चुअल मॉक फ्लोर का दौरा किया. इस दौरान ग्राहक फ्लैट के वास्तविक लेआउट को देख पाए, प्लान किए गए स्पेस का अनुभव कर सके, फिनिशिंग के मानकों को करीब से देखा और उन बारीकियों को समझा जो उनके भविष्य के सपनों के घर को परिभाषित करेंगी. अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया, iTrend Futura (आईट्रेंड फ्युच्युरा) साहिल प्रॉपर्टीज का एक ऐतिहासिक आवासीय प्रोजेक्ट बनकर उभरा है, जिसे 1,200 से अधिक परिवारों को एक जीवंत और सुनियोजित समुदाय में एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है. यह प्रोजेक्ट ब्रांड के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसके तहत केवल इमारतें ही नहीं बनाई जातीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली का अनुभव प्रदान किया जाता है. लगभग 18 से अधिक वर्षों के भरोसे, 4500 से ज्यादा खुशहाल परिवारों और 1 करोड़ से अधिक वर्ग फीट के डिलीवर किए गए डेवलपमेंट्स के साथ, साहिल प्रॉपर्टीज ने पुणे के रियल एस्टेट परिदृश्य में एक मजबूत विरासत बनाई है. ब्रांड ने लगातार गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समय पर डिलीवरी, विचारशील योजना और दीर्घकालिक ग्राहक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया है. साहिल प्रॉपर्टीज का iTrend Futura जैसे-जैसे पजेशन के करीब पहुंच रहा है, साहिल प्रॉपर्टीज् न केवल घर, बल्कि वेिशास, गुणवत्ता और उत्कृष्टता से आकार लेने वाली एक संपूर्ण जीवन शैली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. ग्राहकों के लिए यह द ड्रीम प्रिव्यू इस प्रतिबद्धता का एक गौरवपूर्ण प्रतिबिंब है, जो ग्राहकों को उनके सपनों के घर और उस समुदाय के एक कदम और करीब लाता है जिसे वे जल्द ही अपना कहेंगे.
ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने सार्थक कदम
ग्राहकों को यह अनुभव प्रदान करके, साहिल प्रॉपर्टीज द्वारा पारदर्शिता और ‘कस्टमर- फर्स्ट’प्रथाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और भी मजबूत. ग्राहकों को अपने भविष्य के आशियाने के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने और अपने दैनिक जीवन की कल्पना करने का अवसर. टीम के साथ बातचीत, परियोजना के विवरण को समझना, ओशासन का अनुभव करते हुए सकारात्मक और आकर्षक माहौल.
पारदर्शिता का अनुभव देने वाली पहल
साहिल प्रॉपर्टीज की टीम ने इस बात पर जोर दिया कि ड्रीम प्रिव्यू को पजेशन मिलने से पहले ग्राहकों को पूरी तरह से मानसिक शांति देने के लिए डिजाइन किया गया था. यह पहल कंपनी के इस वेिशास को दर्शाती है कि पारदर्शिता केवल बातचीत तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि घर खरीदने के सफर के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर ग्राहकों द्वारा इसका सीधा अनुभव किया जाना चाहिए.