एफडीए की छापेमारी में 32 लाख का माल बरामद

    05-Jun-2026
Total Views |
 

FDA 
 
पुणे विभाग में अन्न एवं औषध प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटखाेराें और प्रतिबंधित तंबाकूजन्य पदार्थाें के काराेबारियाें के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है.एफडीए की टीमाें ने 1 और 2 जून 2026 काे संभाग के विभिन्न जिलाें में छापेमारी कर मिलावट के संदेह में कुल 31 लाख 73 हजार रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं. इसके अलावा, अभियान के दाैरान 5 लाख 45 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला जब्त करते हुए 14 आराेपियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुणे संभाग के सह आयुक्त (खाद्य) डी. वी.भाेगावडे ने दी.गुटखा और पान मसाला पर कार्रवाई एफडीए ने पुणे संभाग में 14 पान दुकानाें और प्रतिष्ठानाें पर कार्रवाई करते हुए 5.45 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तंबाकूजन्य पदार्थ जब्त किए.
 
बाणेर की शंभाे पान शाॅप और जय मल्हार पान शाॅप से 7,500 रुपये, हिंजवड़ी फेज-1 की पांच दुकानाें से 25,000 रुपये तथा इंदापुर से 1.07 लाख रुपये का प्रतिबंधित स्टाॅक जब्त किया गया. इंदापुर में तस्करी में इस्तेमाल 1.50 लाख रुपये मूल्य का वाहन भी जब्त किया गया. सातारा के बुवा पान शाॅप से 30,600 रुपये, अकलूज के बाबा पान शाॅप से 1.16 लाख रुपये का प्रतिबंधित माल तथा 75,000 रुपये मूल्य की गुटखा बनाने की मशीन बरामद हुई.बार्शी के त्रिमूर्ति पान शाॅप से 13,000 रुपये से अधिक और सांगली के ए. के. पान शाॅप व विटा के बालाजी पान शाॅप से संयुक्त रूप से 28,000 रुपये का प्रतिबंधित स्टाॅक जब्त किया गया. इस मामले में 14 आराेपियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी काे गिरफ्तार किया गया.