भव्य श्रीराम कथा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

    05-Jun-2026
Total Views |

BFC  

विश्रांतवाड़ी, 4 जून (आ.प्र.)

अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी एवं बाबा श्याम भक्त परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का समापन होम, हवन, पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ. टिंगरेनगर स्थित तिरुपति गार्डन्स में 22 से 30 मई तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की. प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित देवेंद्र शास्त्री जी (वृंदावन वाले) ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, संस्कार एवं भक्ति पर आधारित प्रेरणादायी कथा का रसपान कराया. समापन अवसर पर 108 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया तथा श्रद्धालु दंपत्तियों ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया. कथा के उपरांत आयोजित भव्य श्याम दरबार एवं भजन संध्या में वृंदावन के मनोज रंगीला, आगरा के घनश्याम शास्त्री तथा पुणे की प्रियंका सिंह एवं सौरभ सहित अन्य कलाकारों ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के बाद आयोजित महाभंडारे में 1300 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मुख्य यजमान भरतराज गोयल एवं परिवार सहित सभी दानदाताओं और सेवाभावियों का सम्मान किया गया..इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शास्त्री जी ने राजेश प्रेमचंद अग्रवाल को श्रीराम दरबार की पावन प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा समाज सेवा में उनके 25 वर्षों के योगदान की सराहना की. आयोजन की सफलता में सुरेश अग्रवाल, डॉ. विनोद गर्ग, राजेश प्रेमचंद अग्रवाल, अमित बंसल, सतीश मित्तल, सुभाष अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, राजेश गर्ग, विशाल गोयल, सत्यनारायण गोयल, सुनील गोयल, भूषण गुप्ता, नितिन गुप्ता, नीलेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुनीता मित्तल, मंजू अग्रवाल, स्मिता गर्ग, ेशेता गर्ग, प्रीति अग्रवाल एवं नीलम अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.