देश की सड़काें पर अब हाइड्राेजन से चलने वाली बसें और ट्रक भी दाैड़ेंगे. देश में स्वच्छ और सस्ते ईंधन काे बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है.केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने घाेषणा की है कि जल्द ही भारत की 10 प्रमुख सड़काें पर हाइड्राेजन से चलने वाली बसाें और ट्रकाें का पायलट प्राेजेक्ट शुरू किया जाएगा. गड़करी ने यह ऐलान मारुति सुजुकी के उस कार्यक्रम में किया, जहां कंपनी ने देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल मारुति वैगनआर काे लाॅन्च किया. गड़करी ने कहा कि इस याेजना में कई बड़ी भारतीय कंपनियां शामिल हाे चुकी हैं.
इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा समूह, एनटीपीसी और अशाेक लेलैंड जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं.गड़करी ने कहा कि हाइड्राेजन भविष्य का ईंधन है और भारत ने इसके उत्पादन पर काम शुरू कर दिया है. उनका मानना है किआने वाले सालाें में हाइड्राेजन से चलने वाले वाहन परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. उन्हाेंने कहा कि भारत अब केवल ऊर्जा आयात करने वाला देश नहीं रहेगा, बल्कि ऊर्जा निर्यात करने वाला देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.इस शुरुआती प्राेजेक्ट के जरिए सरकार वास्तविक सड़काें और विभिन्न माैसमाें में हाइड्राेजन वाहनाें की परफाॅर्मेंस, उनकी माइलेज क्षमता और सुरक्षा मानकाें का बारीकी से परीक्षण करेगी. इस डेटा के आधार पर भविष्य में इन्हें बड़े पैमाने पर उतारा जाएगा.