भारत दाैरे पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एकमात्र टेस्ट के बाद 3 मैचाें की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 13 जून काे है. सभी दर्शक विराट काेहली और राेहित शर्मा काे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते देखने के लिए बेताब थे.काेहली आईपीएल में शानदार फाॅर्म में भी थे, लेकिन अब एक बड़ी खबर आ रही है कि काेहली इस सीरीज से बाहर हाे गए हैं.आईपीएल फाइनल के दाैरान विराट काेहली पूरी तरह फिट नहीं थे, बल्लेबाजी के दाैरान कई बार फिजियाे काे ग्राउंड पर आना पड़ा था. हालांकि फाइनल में काेई गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया था.उन्हाेंने 42 गेंदाें में नाबाद 75 रन बनाए े, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.काेहली हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए नजर आए थे, अब इसी कारण से वह अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचाें की वनडे सीरीज से बाहर हाे गए हैं.
हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इसकाे लेकर आधिकारिक घाेषणा नहीं की है. वहीं राेहित शर्मा काे लेकर बाेर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.उनके अभी तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में जाने की काेई खबर नहीं है.अब सवाल उठता है कि विराट काेहली का रिप्लेसमेंट किसे चुना जाता है. इसके लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ दावेदार हैं.जिसे भी चुना जाता है, उसके लिए बहुत अच्छा माैका हाेगा क्याेंकि वाे अगले साल हाेने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है.एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत का स्क्वाॅड शुभमन गिल, राेहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर),ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.