बहुत सी बीमारियां सम्माेहन के द्वारा आसानी से दूर हाे जाती हैं क्याेंकि वास्तव में वे हाेती ही नहीं हैं, वे केवल दिमाग में हाेती हैं. पचास प्रतिशत बीमारियां केवल मन की हाेती हैं, उनका काेई शारीरिक अस्तित्व नहीं हाेता; इसलिए वे आसानी से गायब हाे जाती हैं. किसी भी तरह की औषधि की जरूरत नहीं है, काेई इंजेक्शन नहीं चाहिए क्याेंकि अधिकांश दवाइयां जहरीली हैं.तुम्हारा शरीर विषाक्त हाे जाता है और िफर तुम कष्ट पाते हाे-साइड इैक्टस. तुम अपनी बीमारी से कम और दवाइयाें से ज्यादा पीड़ा पाते हाे, और आज चाराें तरफ इतने डाॅक्टर्स हैं कि तुम मृत्यु से ताे बच सकते हाे पर डाॅक्टराें से नहीं- वे अंततः तुम्हें मार ही देंगे. तुम चाहे जाे भी उपाय कराे, वे तुम्हखत्म कर ही देंगे! सम्माेहन एक बहुत ही महान शक्ति है, परंतु हर शक्ति के साथ एक खतरा भी हाेता है कि इसका दुरुपयाेग हाे सकता है. पर केवल इस डर से तुम्हें शक्ति का विराेधी हाे जाने की जरूरत नहीं है-क्याेंकि दुरुपयाेग ताे किसी भी चीज का हाे सकता है. और यदि दुरुपयाेग हाे सकता है ताे यह स्पष्ट है कि इसकाे सदुपयाेग भी संभव है.