अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी एवं बाबा श्याम भक्त परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयाेजित नाै दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महाेत्सव का समापन हाेम, हवन, पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ.टिंगरेनगर स्थित तिरुपति गार्डन्स में 22 से 30 मई तक आयाेजित इस धार्मिक आयाेजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की.प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित देवेंद्र शास्त्री जी (वृंदावन वाले) ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, संस्कार एवं भक्ति पर आधारित प्रेरणादायी कथा का रसपान कराया. समापन अवसर पर 108 ब्राह्मणाें काे भाेजन कराया गया तथा श्रद्धालु दंपत्तियाें ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया.कथा के उपरांत आयाेजित भव्य श्याम दरबार एवं भजन संध्या में वृंदावन के मनाेज रंगीला, आगरा के घनश्याम शास्त्री तथा पुणे की प्रियंका सिंह एवं साैरभ सहित अन्य कलाकाराें ने बाबा श्याम के भजनाें की प्रस्तुति देकर भक्ताें काे मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के बाद आयाेजित महाभंडारे में 1300 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
मुख्य यजमान भरतराज गाेयल एवं परिवार सहित सभी दानदाताओं और सेवाभावियाें का सम्मान किया गया..इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शास्त्री जी ने राजेश प्रेमचंद अग्रवाल काे श्रीराम दरबार की पावन प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा समाज सेवा में उनके 25 वर्षाें के याेगदान की सराहना की. आयाेजन की सफलता में सुरेश अग्रवाल, डाॅ. विनाेद गर्ग, राजेश प्रेमचंद अग्रवाल, अमित बंसल, सतीश मित्तल, सुभाष अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, राजेश गर्ग, विशाल गाेयल, सत्यनारायण गाेयल, सुनील गाेयल, भूषण गुप्ता, नितिन गुप्ता, नीलेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुनीता मित्तल, मंजू अग्रवाल, स्मिता गर्ग, श्वेता गर्ग, प्रीति अग्रवाल एवं नीलम अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयाेजकाें ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं और सहयाेगियाें का आभार व्यक्त किया.