माेदी ने देश के आर्थिक ढांचे काे तहस-नहस कर दिया, यह तीखा हमला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लाेकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार काे बाेला. दिल्ली से फाेन के जरिए अल्माेडा की जनता काे संबाेधित करते हुए राहुल गांधी केंद्र सरकार पर बरसे.बाेले- केंद्र सरकार की गलत नीतियाें से उद्याेग धंदे चाैपट हाे रहे है. नाेटबंदी से लाेगाें की जमापूंजी नष्ट कर दी. जीएसटी से काराेबार चाैपट किया. याेजनाओं के नाम पर आज लूट जारी है. माेदी ने ट्रंप के सामने सरेंडर कर दिया है. माेदी ने देश काे गंभीर माेड़ पर ला खड़ा किया है.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लाेकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की माेदी सरकार पर तीखा हमला बाेला है.
सिमकनी में आयाेजित पार्टी की जनसभा में खराब माैसम के कारण राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से ताे नहीं पहुंच सके, उन्हाेंने दिल्ली से ही फाेन के माध्यम से जनसभा काे संबाेधित किया.अपने संबाेधन में राहुल गांधी ने देश की विदेश नीति, कृषि और शिक्षा व्यवस्था काे लेकर केंद्र सरकार काे जमकर आड़े हाथाें लिया. गुरुवार काे आयाेजित जनसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आराेप लगाया कि नरेंद्र माेदी सरकार ने अमेरिका के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है.उन्हाेंने कहा कि आज हमारे देश की विदेश नीति काे अमेरिका कंट्राेल कर रहा है.
अमेरिका भारत काे दबाव में ले रहा है और वह तय कर रहा है कि भारत काे किस देश से तेल खरीदना चाहिए और किससे नहीं. विदेश नीति के साथ-साथ कांग्रेस नेता ने सरकार की घरेलू नीतियाें पर भी तीखा प्रहार किया. उन्हाेंने कहा कि केंद्र की वर्तमान नीतियाें के कारण देश की शिक्षा व्यवस्था और कृषि क्षेत्र गहरे संकट में हैं. नीतियां आम जनता और किसानाें के हित में न हाेकर कुछ चुनिंदा लाेगाें काे फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं.जीएसटी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गलत तरीके से लागू की गई इस टैक्स व्यवस्था के कारण देश के छाेटे-छाेटे काराेबार बंद हाे गए. इसके चलते राेजगार खत्म हाे गए और पूरा व्यापार कुछ बड़े उद्याेगपतियाें के हाथाें में सिमट कर रह गया है.