गैंगस्टर सचिन घायवल राजस्थान से गिरफ्तार

    05-Jun-2026
Total Views |
 

rj 
 
काेथरुड में गाेलीबारी कर दहशत फैलाने के बाद पिछले सितंबर माह से फरार चल रहे गैंगस्टर नीलेश घायवल के भाई सचिन घायवळ काे अपराध शाखा की यूनिट 3 की टीम ने राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आराेपी का नाम सचिन बन्सीलाल घायवळ (उम्र- 48 वर्ष, निवासी संत ज्ञानेश्वर काॅलाेनी, शास्त्रीनगर, काेथरुड) है.अपनी गैंग के सदस्याें काे गैंग की दहशत कायम रखने के निर्देश देकर गैंगस्टर नीलेश घायवल परिवार सहित विदेश भाग गया है. उसका भाई सचिन घायवल देश के विभिन्न स्थानाें पर छिपकर रह रहा है, ऐसी जानकारी पुलिस काे मिल रही थी. उसे पकड़ने के प्रयास लगातार जारी थे.
 
गैंगस्टर नीलेश घायवल विदेश भाग चुकाहै और उसका भाई सचिन घायवळ भारत में ही अलग-अलग स्थानाें पर छिपा हुआ है, ऐसी जानकारी थी. अपराध शाखा की टीमें पिछले कई महीनाें से उसकी तलाश कर रही थीं. यूनिट-3 के पुलिस निरीक्षक प्रशांत अन्नछत्रे और उनके सहयाेगी उसकी तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस हवलदार अतुल साठे द्वारा किए गए तकनीकी विश्लेषण तथा गुप्त सूचना के आधार पर सचिन घायवल के राजस्थान के सीकर जिले के धिंगपुर में हाेने की पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई.पुलिस निरीक्षक प्रशांत अन्नछत्रे और पुलिस कर्मी राजस्थान पहुंचे तथा स्थानीय पुलिस की सहायता से सचिन घायवळ की तलाश शुरू की. वह धिंगपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था और वहीं से उसे पकड़ लिया गया. उसे गुरुवार शाम पुणे पुलिस आयुक्तालय लाया गया. जांच अधिकारी तथा सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश संखे के सुपुर्द उसे कर दिया गया है. उसे शिवाजीनगर न्यायालय में पेश किया गया.