अग्र शक्ति सामाजिक मंच द्वारा ‌‘तुलसी अर्चन‌’ कार्यक्रम संपन्न

    05-Jun-2026
Total Views |
 
BNDFB
अग्र शक्ति सामाजिक मंच (र.) द्वारा गोरेगांव पश्चिम के अजंता पार्टी हॉल में तुलसी अर्चन का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया. पुरुषोत्तम मास के इस पावन उपलक्ष पर आयोजित समारोह का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष शोभा अग्रवाल ने किया. इस दौरान उपाध्यक्षा पार्वती केडिया और अंशु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा भाव के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के समापन पर मंत्री निशा जैन ने उपस्थित सभी सदस्यों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया.