अग्र शक्ति सामाजिक मंच (र.) द्वारा गाेरेगांव पश्चिम के अजंता पार्टी हाॅल में तुलसी अर्चन का सुंदर कार्यक्रम आयाेजित किया गया. पुरुषाेत्तम मास के इस पावन उपलक्ष पर आयाेजित समाराेह का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष शाेभा अग्रवाल ने किया. इस दाैरान उपाध्यक्षा पार्वती केडिया और अंशु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा भाव के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के समापन पर मंत्री निशा जैन ने उपस्थित सभी सदस्याें का तहेदिल से आभार व्यक्त किया.