शिवाजीनगर, 5 जून (आ.प्र.) शिवाजीनगर स्थित केंद्रीय मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक माह मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से 3 जून 2026 तक आयोजित किया गया था. कुल 28 प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया. इस प्रशिक्षण में प्रत्यक्ष मधुमक्खी के बॉक्स को हैंडलिंग और परिचलन का प्रशिक्षण दिया गया. प्रैक्टिकल, लाइव कॉलोनी दिखाने के लिए, राहुल काले का संस्थान की तरफ से सहयोग प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के समापन में निदेशक डॉ. किरण उईके एवं सह निदेशक मुकुंद कुलकर्णी द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मधुमक्खी पालन विषय पर विशेष मार्गदर्शन किया गया.