इस सप्ताह परिस्थितियां आपके पक्ष में धीरे-धीरे आकार लेती दिखाई देंगी. जिन बाताें काे लेकर मन में बेचैनी बनी हुई थी, उनमें राहत मिलने के संकेत हैं. आपके अंदर कुछ नया करने की तीव्र इच्छा जाग सकती है और यही प्रेरणा आपकाे आगे बढ़ाने का काम करेगी. आर्थिक रूप से यह समय संभलकर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. अचानक लाभ के साथ अचानक खर्च भी सामने आ सकते हैं.
कैरियर/बिजनेस : कामकाज से जुड़े मामलाें में नई दिशा प्राप्त हाे सकती है. जिन लाेगाें काे लंबे समय से अवसर की प्रतीक्षा थी, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.नाैकरी करने वालाें की कार्यकुशलता चर्चा में रहेगी और आपके सुझावाें काे महत्व दिया जाएगा. निजी व्यापार में ग्राहकाें की संख्या बढ़ सकती है आयात-निर्यात, सेल्स, मीडिया या ऑनलाइन कार्याें से जुड़े लाेगाें के लिए समय विशेष लाभकारी रह सकता है.
रिलेशनशिप : भावनात्मक मामलाें में यह अवधि संताेष देने वाली साबित हाेगी.जीवनसाथी के साथ संबंधाें में सहयाेग और समझदारी बनी रहेगी. प्रेम जीवन में कुछ सुखद पल मिल सकते हैं, जिससे रिश्ताें में ताजगी आएगी.
हेल्थ : शारीरिक रूप से सामान्य स्थिति बनी रहेगी, लेकिन माैसम परिवर्तन का असर शरीर पर पड़ सकता है. सिरदर्द, थकावट या आंखाें में जलन जैसी छाेटी परेशानियां उभर सकती हैं. पर्याप्त पानी पीना और समय पर विश्राम लेना जरूरी रहेगा.
लकी डेट : 08, 09, 13
कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी : आवेग में आकर धन या रिश्ताें से जुड़ा काेई फैसला लेने से बचें. दूसराें की बाताें पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.
उपाय : मंगलवार की शाम हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं्.जरूरतमंद लाेगाें काे लाल वस्त्र अथवा मसूर दाल दान करें.