ऑटाेचालक द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश

    07-Jun-2026
Total Views |
 

auto 
 
मुंबई के एक बिजनेसमन ने जल्दबाजी ै में ऑटाे का किराया चुकाते समय 156 रुपये की जगह 15,682 रुपये ट्रांसफर कर दिए. लेकिन इसके बाद ऑटाे ड्राइवर ने जाे ईमानदारी दिखाई और उनके पूरे पसे वापर ै लाटाए. ै मुंबई स्थित कंपनी हिंग्लिश के संस्थापक और सीईओ शुभम गुने ने लिंक्डइन पर अपना अनुभव शेयर किया. उन्हाेंने बताया कि एक अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट सिर्फ एक दिन के लिए मुंबई आया हुआ था और उनसे सुबह 7 बजे मुलाकात तय थी. शुभम मीटिंग के लिए लेट हाे रहे थे, इसलिए जल्दीजल्दी ऑटाे से पहुंचे और बिल्डिंग के बाहर गूगल पे खाेलकर किराया चुकाने लगे. ऑटाे का किराया सिर्फ 156 रुपये था, लेकिन जल्दबाजी में उन्हाेंने 156 की जगह 15,682 रुपये दर्ज कर दिए. पेमेंट करने के बाद उन्हाेंने स्क्रीन भी नहीं देखी और सीधे मीटिंग के लिए अंदर चले गए.
 
शुभम के मुताबिक, दिन की शुरुआत ही खराब रही. जिस मीटिंग से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, वह उम्मीद के मुताबिक नहीं गई. उन्हें लगा कि उन्हाेंने क्लाइंट पर अच्छा प्रभाव डालने का माैका गंवा दियाहै. शुभम ने बताया कि जिस जगह ऑटाे ड्राइवर ने उन्हें छाेड़ा था, वह अब भी वहीं खड़ा था. ड्राइवर, जिसका नाम अल्ताफ था, उनके पास आया और बाेला कि पेमेंट में कुछ गड़बड़ हाे गई है. पहले ताे शुभम घबरा गए, लेकिन अगले ही पल उन्हें पता चला कि गलती उनकी तरफ से हुई थी. अल्ताफ ने उन्हें बताया कि किराए से कहीं ज्यादा रकम उसके खाते में आ गई है. उसने बिना किसी देरी के पूरी अतिरिक्त राशि वापस उनके खाते में ट्रांसफर कर दी.कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. शुभम के मुताबिक, करीब 7 दिन बाद उसी अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट का फाेन आया. क्लाइंट ने दाेबारा संपर्क कर उनके साथ काम करने का फैसला किया.यह खबर सुनते ही शुभम का ध्यान तुरंत उस सुबह की ओर चला गया, जब ऑटाे ड्राइवर ने बिना किसी उम्मीद के उनकी मदद की थी.