कर्क

    07-Jun-2026
Total Views |
 

horoscope 
 
यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक मजबूती और पारिवारिक संतुलन लेकर आने वाला है. बीते समय की कुछ चिंताएं अब धीरे-धीरे कम हाेती दिखाई देंगी और मन में नई आशा का संचार हाेगा. आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा, बचत से जुड़े प्रयास सफल हाे सकते हैं. घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.
 
 कैरियर/बिजनेस : पेशेवर जीवन में यह समय धैर्य और निरंतर प्रयास का परिणाम देने वाला रहेगा. नाैकरी करने वालाें काे अपने काम में स्थिरता बनाए रखनी हाेगी. वरिष्ठ लाेगाें का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध हाे सकता है. व्यापारी लाेगाें के लिए पुराने ग्राहकाें से लाभ मिलने की संभावना है. हाेटल, शिक्षा, खानपान, रियल एस्टेट और घरेलू उत्पादाें से जुड़े काराेबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
 
 रिलेशनशिप : निजी जीवन में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद कम हाेंगे और रिश्ताें में सहजता आएगी. प्रेम संबंधाें में संवेदनशीलता बढ़ सकती है. माता-पिता का सहयाेग मानसिक सुकून देगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य काे लेकर लापरवाही ठीक नहीं रहेगी. माैसम बदलने का असर शरीर पर दिखाई दे सकता है. पेट, छाती या सर्दी-जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है. हल्का और सुपाच्य भाेजन आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा.पर्याप्त आराम लेना आवश्यक हाेगा.
 
 लकी डेट : 08, 09, 13
 
 कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
 
 लकी दिन : मंगलवार, रविवार, गुरुवार
 
 सावधानी : भावनाओं में बहकर किसी पर अधिक भराेसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. धन उधार देने से बचें.
 
 उपाय : साेमवार की सुबह शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें.जरूरतमंद लाेगाें काे सफेद वस्त्र या चावल दान करना शुभ रहेगा.