मकर

    07-Jun-2026
Total Views |
 

horoscope 
 
यह सप्ताह आपके लिए धैर्य, जिम्मेदारी और धीरे-धीरे मिलने वाली सफलता का संकेत लेकर आया है. इस दाैरान आप अपने लक्ष्याें काे लेकर अधिक गंभीर रहेंगे और हर कार्य काे याेजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे. पिछले कुछ समय से चल रही उलझनाें में राहत मिलने लगेगी. आर्थिक मामलाें में स्थिरता बनी रहेगी तथा भविष्य के लिए बचत और निवेश पर ध्यान बढ़ सकता है.
 
 कैरियर/बिजनेस : ककामकाज के क्षेत्र में यह समय मेहनत और अनुशासन का सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. नाैकरी करने वालाें काे किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है. व्यवसाय से जुड़े जातकाें के लिए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हाेंगे. निर्माण, प्रबंधन, प्रशासन, मशीनरी और वित्त से जुड़े कार्याें में सफलता मिलने की संभावना है. धीरे-धीरे लाभ बढ़ने के याेग बन रहे हैं.
 
 रिलेशनशिप : निजी जीवन में स्थिरता और भराेसा बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य काे लेकर गंभीर चर्चा हाे सकती है, जिससे रिश्ताें में मजबूती आएगी. प्रेम संबंधाें में परिपक्वता दिखाई देगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए परिवार की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ सकता है. घर के वातावरण में शांति और संतुलन बना रहेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य काे लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा. अधिक काम के कारण शरीर में जकड़न और थकावट महसूस हाे सकती है. हड्डियाें, घुटनाें या कमर से जुड़ी परेशानी वाले लाेग विशेष सावधानी रखें्. पर्याप्त आराम और नियमित स्ट्रेचिंग आपके लिए फायदेमंद रहेगी.
 
 लकी डेट : 07, 10, 12
 
 कलर : सफेद, क्रीम, हल्का हरा
 
 लकी दिन : शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
 
 सावधानी : हर जिम्मेदारी अकेले उठाने की काेशिश तनाव बढ़ा सकती है.आर्थिक मामलाें में जल्दबाजी से बचें.
 
 उपाय : शनिवार काे पीपल के वृक्ष के नीचे सरसाें के तेल का दीपक जलाएं.जरूरतमंद लाेगाें काे काले तिल या कंबल दान करना शुभ रहेगा.