नीट पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी काे लेकर काॅकराेच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाेरदार प्रदर्शन किया. इस बीच प्रदर्शनकारियाें ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे के नारे लगाए.प्रदर्शनकारियाें में ज्यादातर स्टूडेंट और युवा थे. कुछ लाेग फूल लेकर, ताे कुछ काॅकराेच वाले मास्क पहनकर धरना देने पहुंचे. कुछ अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पाेस्टर लेकर पहुंचे. यह प्रदर्शन सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में किया गया. अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लाैटे. नीट पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी काे लेकर काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे के नारे लगाए गए.
हजाराें प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हुए. जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा थे. कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चाें के साथ विराेध करने आए थे. इस बीच एक शख्स सीजेपी के विराेध में हिट (काॅकराेच मारने वाला) लेकर आया. उसे बाहर कर दिया गया. उधर प्रदर्शन वाली जगह पर नेटवर्क की समस्या थी. यह प्रदर्शन सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में था. अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लाैटे. वे एयरपाेर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे. लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद साेनम वांगचुक ने आशंका जताई थी कि एयरपाेर्ट पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी हाे सकती है. हालाँकि सीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर पाेस्ट की है जिसमें अभिजीत दीपके एयरपाेर्ट से निकलकर कार में आगे बढ़ रहे हैं. इस तस्वीर में दीपके के हाथ में बाबा साहेब आंबेडकर की जीवनी भी नज़र आ रही है.
इस बीच जंतर मंतर पर सुरक्षा काफी कड़ी रही. हालाँकि वहां युवाओं की भीड़ भी माैजूद थी. जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और पत्रकार भी पहुंचे. साथ ही सीजेपी के ख़िलाफ बीजेपी के समर्थक भी जंतर मंतर पहुंचे. हालाँकि पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने से राेक दिया और बाहर निकाल दिया. इस माहाैल में एक व्यंगात्मक साेशल मीडिया कैंपेन काॅकराेच जनता पार्टी यानी सीजेपी, वर्चुअल दुनिया से वास्तविक दुनिया यानी कि सड़क पर उतर रही है. इससे पहले सीजेपी ने एक्स हैंडल काॅकराेच इज़ बैक पर लिखा, हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे. अब समय आ गया है कि इस छाेटे से मज़ाक काे एक आंदाेलन में बदल दिया जाए.काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपाेर्ट पर उतरते ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. अभिजीत दीपके ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर बताया है कि उन्हें दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की मंज़ूरी मिल गई है.