मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार काे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपाेर्ट के टर्मिनल 1 पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट ऊंची कांसे की भव्य मूर्ति का अनावरण किया.इस गाैरवशाली अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ जिले के इस हवाई अड्डे पर महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की उनकी पुरानी इच्छा आज पूरी हाे गइहै. अब देश-विदेश से आने वाले यात्री इस भव्य मूर्ति काे देखकर ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगे. समाराेह के दाैरान मुख्यमंत्री ने जाेर देकर कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, निष्ठा और अद्वितीय नेतृत्व का प्रतीक है.यह प्रतिमा केवल एक कलात्मक प्रस्तुति नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की वीर परंपरा और मराठा संस्कृति की पहचान है. मूर्ति के निर्माण के लिए विशेष कांसे का उपयाेग किया गया है और इसे टर्मिनल में ऐसे रणनीतिक स्थान पर स्थापित किया गया है, जहाँ से प्रत्येक यात्री इसे आसानी से देख सके.मुख्यमंत्री फडणवीस ने भविष्य की याेजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में एयरपाेर्ट के अन्य टर्मिनलाें और सार्वजनिक स्थानाें पर भी महाराष्ट्र की ऐतिहासिक धराेहर काे दर्शाने वाली ऐसी और याेजनाएं लागू की जाएंगी.