जुहू बीच पर 16 वर्षीय लड़के की डूबने से माैत

    07-Jun-2026
Total Views |
 
 

juhu 
जुहू बीच पर शुक्रवार काे हाई टाइड (ज्वार) के दाैरान समुद्र में उतरे 16 वर्षीय लड़के की डूबने से माैत हाे गई्. सांताक्रूज़ पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी सरफराज खान साकीनाका में अपने रिश्तेदाराें से मिलने आया था. वह अपने तीन दाेस्ताें के साथ जेडब्ल्यू मैरियट हाेटल के पीछे समुद्र में उतरा था. लाइफगार्ड्स की चेतावनी काे नजरअंदाज कर पानी में उतरे सरफराज काे तैरना नहीं आता था और वह तेज लहराें के कारण गहरे पानी में बह गया. शाम करीब 5 बजे पुलिस और दमकल कर्मियाें ने उसका शव बरामद कर कूपर अस्पताल भेजा, जहाँ उसे मृत घाेषित कर दिया गया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज किया है. वहीं दाेपहर काे हुई एक अन्य घटना में लाइफगार्ड्स ने मुख्य बीच पर डूब रहे एक अज्ञात व्यक्ति काे सुरक्षित बचा लिया.