केरल के वायनाड में काेयलाडी स्थित एक एडेड अपर प्राइमरी स्कूल के लगभग 150 छात्र फूड पाइजनिंग से बीमार हैं.पिछले तीन दिनाें से बुखार और उल्टी का इलाज करा रहे हैं. उन्हाेंने बताया कि यह बच्चे मार बेसेलियस एडेड अपर प्राइमरी स्कूल के छात्र हैं और इनमें से 38 बच्चाें काे, जिन्हें लगातार परेशानी हाे रही थी, बाथेरी तालुक हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी चिंता करने की काेई बात नहीं है और एहतियात के ताैर पर स्कूल में एक हफ्ते की छुट्टी घाेषित कर दी गई है.
अधिकारी ने बताया कि बच्चाें के इलाज के लिए बाथेरी तालुक हाॅस्पिटल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है.जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि छात्राें के अलावा, स्कूल के एक शिक्षक ने भी शारीरिक परेशानी की शिकायत की है.हाॅस्पिटल का दाैरा करने वाले पंचायत अधिकारियाें ने बताया कि बच्चाें की माैजूदा स्वास्थ्य स्थिति संताेषजनक है.उन्हाेंने कहा कि कुछ बच्चाें में 1 जून से ही लक्षण दिखने लगे थे, लेकिन उनकी शारीरिक परेशानी का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. डाॅक्टराें ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने नमूने इकठ्ठे किए हैं और बच्चाें की परेशानी का कारण जानने के लिए उन्हें जांच के लिए भेजा है.