स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान के नारे लगे

    07-Jun-2026
Total Views |
 
 
khalistan
 
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी पर शनिवार काे स्थिति शांतिपूर्ण रही हालांकि इस दाैरान अकाल तख्त के बाहर खालिस्तान समर्थक नारेबाजी की गई. खालिस्तान समर्थक नारे पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले शिराेमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकर्ताओं ने लगाए. इस माैके सिमरनजीत सिंह मान भी माैके पर माैजूद थे.खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थक अपने नेता की तस्वीराें के साथ दिखाई दिए. अमृतपाल सिंह वर्ष 2023 में थाने पर हमले से जुड़े मामले में वर्तमान में असम की एक जेल में बंद हैं. कट्टरपंथी सिख संगठन दल खालसा के कार्यकर्ता अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के चित्र वाली तख्तियां लिए हुए नजर आए. ऑपरेशन ब्लू स्टार वर्ष 1984 में चलाया गया एक मिलिट्री ऑपरेशन था, जिसका मकसद स्वर्ण मंदिर परिसर में डेरा डाले कट्टरपंथियाें काे बाहर निकालना था.पंजाब सरकार काे चेतावनी देते हुए अकाल तख्त पर आयाेजित कार्यक्रम में शामिल दल खालसा के नेताओं ने बेअदबी-राेधी कानून काे खारिज किए जाने के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के फैसले का समर्थन किया और पंजाब सरकार काे सिखाें के धार्मिक मामलाें से दूर रहने की चेतावनी दी.अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने अरदास के दाैरान बलवंत सिंह राजाेआणा सहित बंदी सिंहाें की रिहाई की मांग की.