यह सप्ताह आपके लिए आकर्षण, आत्मसम्मान और प्रभावशाली उपलब्धियाें का संकेत दे रहा है. आपके व्यक्तित्व में अलग चमक दिखाई देगी और लाेग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित हाेंगे. लंबे समय से रुकी हुई याेजनाओं में अचानक गति आ सकती है. धन संबंधी मामलाें में स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं.
कैरियर/बिजनेस : कामकाज के क्षेत्र में यह समय आपकाे नई पहचान दिला सकता है. नाैकरी करने वालाें काे अपने हुनर और नेतृत्व क्षमता दिखाने का माैका मिलेगा.कुछ लाेगाें काे पद या जिम्मेदारी में बदलाव का अवसर मिल सकता है. व्यवसाय से जुड़े जातकाें काे नए अनुबंध और लाभकारी याेजनाओं का फायदा मिल सकता है. राजनीति, प्रशासन, मनाेरंजन और प्रबंधन से जुड़े लाेगाें के लिए समय विशेष शुभ रहेगा.
रिलेशनशिप : रिश्ताें में गर्मजाेशी और अपनापन बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंधाें में नई ताजगी महसूस हाेगी. प्रेम जीवन में राेमांटिक पल बढ़ सकते हैं और मन की दूरी कम हाेगी. परिवार के छाेटे सदस्याें के साथ समय आनंददायक रहेगा.
हेल्थ : ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता शरीर पर असर डाल सकती है. सिरदर्द, थकान या नींद की कमी जैसी समस्या उभर सकती है. सुबह जल्दी उठने और हल्की कसरत करने से लाभ मिलेगा. तली-भुनी चीजाें का सेवन कम करें.
लकी डेट : 08, 09, 13
कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
लकी दिन : मंगलवार, रविवार, गुरुवार
सावधानी : अहंकार या क्राेध के कारण रिश्ताें में दूरी आ सकती है. किसी भी चर्चा में कठाेर शब्दाें से बचें.
उपाय : प्रतिदिन उगते सूर्य काे जल अर्पित करें. रविवार काे गेहूं और गुड़ का दान करें तथा आदित्य मंत्राें का स्मरण करना शुभ रहेगा.