लंदन में सीजेआई के कार्यक्रम में हंगामा!

    07-Jun-2026
Total Views |
 

london 
 
लंदन की एक यूनिवर्सिटी में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ.यहां एक लेक्चर के दाैरान कुछ लाेगाें ने भारत में असहमति की आवाज दबाने और उनके पुराने बयानाें पर तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए.इस बात काे लेकर वहां बहस छिड़ गई, जिसके बाद कार्यक्रम में बाधा डालने की काेशिश की गई.लंदन में माैजूद भारतीय उच्चायाेग ने दर्शकाें के इस बर्ताव काे पूरी तरह अमर्यादित और अशिष्ट बताया.उच्चायाेग ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी सार्वजनिक मंच पर ऐसी हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.दरअसल, सीजेआई सूर्यकांत इन दिनाें ब्रिटेन के 6 दिवसीय दाैरे पर हैं. रिपाेर्ट के मुताबिक, गुरुवार काे वह यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के बर्कबेक काॅलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंटरनेशनल लाॅ विषय पर भाषण दे रहे थे.उनका भाषण खत्म हाेने के बाद जब सवाल-जवाब का दाैर शुरू हुआ, तब माहाैल अचानक तनावपूर्ण हाे गया.
 
कार्यक्रम का वीडियाे भी साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है. साेशल मीडियापर सामने आए वीडियाे में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ने भारत के लाेकतांत्रिक माहाैल और असहमति काे लेकर सवाल उठाने की काेशिश की.इसी दाैरान सीजेआई की हालिया काॅकराेच टिप्पणी का भी जिक्र किया गया.हालांकि, कार्यक्रम के माॅडरेटर ने सवाल काे मुख्य विषय से अलग बताते हुए बीच में राेक दिया.इसके बाद कुछ देर के लिए माहाैल गर्मा गया.घटना के बाद लंदन स्थित भारतीय उच्चायाेग ने साेशल मीडिया पर बयान जारी कर कड़ी आपत्ति जताई. उच्चायाेग ने अपने बयान में कहा कि दर्शकाें का ऐसा गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. सार्वजनिक मंचाें पर बातचीत हमेशा सम्मानजनक दायरे में ही हाेनी चाहिए.बयान में कहा गया कि लाेकतांत्रिक समाज में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन उन्हें सभ्य और सम्मानजनक तरीके से सामने रखा जाना चाहिए.उच्चायाेग ने इस तरह के व्यवहार काे अस्वीकार्य बताया.